ठेला दुकानदार को थप्पड़ मार रहे दारोगा का वीडियो वायरल

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र का शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दारोगा ने ठेला दुकानदार को थप्पड़ मारकर भगाया। सोशल मीडिया में सार्वजनिक हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। सोशल मीडिया में तेजी से

Advertisement

लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र का शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दारोगा ने ठेला दुकानदार को थप्पड़ मारकर भगाया। सोशल मीडिया में सार्वजनिक हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।

सोशल मीडिया में तेजी से सार्वजनिक हो रहा वीडियो गुरुवार की देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि एक दुकानदार अपना ठेला लेकर 1090 चौराहे के पास से गुजर रहा है। इतने में एक पुलिस कर्मी आते है और बिना कुछ कहे उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देते हैं। उनकी इस हरकत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दारोगा की इस करतूत को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *