बक्सर में शव को घसीटकर पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

बिहार के बक्सर में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति चादर में लिपटे शव को पैर की तरफ से पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा
बक्सर में शव को घसीटकर पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने का वीडियो वायरल

बक्सर: बिहार के बक्सर में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति चादर में लिपटे शव को पैर की तरफ से पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शवों को अंदर ले जाने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामला 31 अगस्त का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बक्सर आरओबी के पास एक अज्ञात शव मिला था। इसके बाद जीआरपी ने शव को रिक्शे से पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा था। इसी दौरान शव को अंदर ले जाने का वीडियो बनाया गया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

करीब 20 मीटर तक घसीटा गया शव

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति चादर में लिपटे शव को अकेले जमीन पर घसीटता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शव को करीब 20 मीटर तक इसी तरह ले जाया गया। वीडियो सामने आने के बाद बक्सर के सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस में काम करने वाले कर्मचारी से जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

स्ट्रेचर खराब होने की बात सामने आई

पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारी शंकर ने बताया कि वहां का स्ट्रेचर खराब है। उसके अनुसार, शव को अंदर ले जाने के लिए संबंधित व्यक्ति से दो-तीन और लोगों को बुलाने के लिए कहा गया था। शंकर के मुताबिक, वह कुछ देर के लिए अंदर चला गया। इसी दौरान व्यक्ति ने किसी को बुलाने के बजाय अकेले ही शव को चादर पकड़कर अंदर पहुंचा दिया। शव को अंदर ले जाने वाले बिहारी राम ने बताया कि शव को उठाकर ले जाने के लिए कई लोगों की जरूरत होती है। उसका कहना है कि वह अकेला काम करता है और कम मेहनताना मिलने के कारण भी परेशानी होती है।

जीआरपी ने अलग व्यवस्था नहीं होने की बात कही

जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, बिहारी नाम का व्यक्ति शव को पोस्टमॉर्टम हाउस तक पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि जीआरपी की ओर से शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने के लिए एंबुलेंस जैसी अलग व्यवस्था नहीं है।

पूर्व विधायक ने कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद सदर के पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम हाउस में स्ट्रेचर जैसी जरूरी व्यवस्था होनी चाहिए और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल सिविल सर्जन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद पता चलेगा कि शव को इस तरह अंदर ले जाने की स्थिति क्यों बनी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.