Ranchi : झारखंड में इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
7 से 9 मार्च के बीच बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च से झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बाबूराज पीपी ने बताया कि ऊपरी निम्न दबाव प्रणाली के प्रभाव से राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में 7 से 9 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि यह निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और बिहार के आसपास सक्रिय है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है।
तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में:
चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 36.4°C दर्ज किया गया
डाल्टनगंज में 35.2°C
जमशेदपुर में 35.1°C
राजधानी रांची में 30°C तापमान दर्ज हुआ
न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव
राज्य में न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सबसे कम तापमान गुमला में 11.4°C दर्ज किया गया।
मौसम में लगातार बदलाव
पिछले कुछ दिनों में झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35–36 डिग्री तक पहुंच रहा था, जबकि अब कुछ स्थानों पर यह 32–33 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है और दिन तथा रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।