सीवरेज से बहने लगे 500 के नोट, लोगों में मची लूट – VIDEO वायरल

Bikaner : राजस्थान के बीकानेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक एक सीवरेज चैंबर से 500-500 रुपये के नोट बहते हुए दिखाई दिए। नोटों को देखते ही आसपास के लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते मौके

सीवरेज से बहने लगे 500 के नोट, लोगों में मची लूट – VIDEO वायरल
Advertisement

Bikaner : राजस्थान के बीकानेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक एक सीवरेज चैंबर से 500-500 रुपये के नोट बहते हुए दिखाई दिए। नोटों को देखते ही आसपास के लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग सीवरेज चैंबर से नोट निकालते, उन्हें धोते और सुखाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग यह भी जांच करते दिखे कि नोट असली हैं या नकली। कई लोगों ने नोटों को साफ पानी से धोकर बाइक और अन्य वाहनों पर सुखाने के लिए रख दिया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। एक वीडियो में पुलिसकर्मी लाठी लेकर लोगों को हटाते हुए नजर आ रहा है। बाद में पुलिस ने बरामद नोटों को अपने कब्जे में ले लिया।

जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद नोट असली हैं या नकली। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नोट सीवरेज चैंबर में कैसे पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नोटों को सीवरेज में तो नहीं फेंक दिया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *