श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 100008 बेलपत्र चढ़ाकर पीएम मोदी के दीर्घायु की हुई कामना

Varanasi। देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। पूर्वाह्न 09 बजे से आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत

Advertisement

Varanasi। देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी संसदीय क्षेत्र के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। पूर्वाह्न 09 बजे से आयोजित हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 73 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों से पूजन की शुरुआत की। 73 कलश से बाबा के पावन ज्योर्तिलिंग का जलाभिषेक कर 73 कमल के पुष्प बाबा को अर्पित किया गया। पूजन के पश्चात 73 किलो के बने एक लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। दरबार में 100008 बेलपत्र चढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस दौरान मंदिर परिसर में हवन पूजन का आयोजन किया गया था। उसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस पूजन के दौरान 101 बटुक द्वारा स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण किया गया। शंखनाद और डमरू दल के वादन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

पूजा के उपरांत पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सभी ब्राह्मण, मंदिर के अध्यक्ष, ट्रस्टी पंडित चंद्र मौली उपाध्याय, पंडित दीपक मालवीय, बृजभूषण ओझा, वेंकट रमन सहित सभी ब्राह्मण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुजारी अर्चक बटुक शास्त्री व वैदिक ब्राह्मण को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मंदिर में उपस्थित सभी दर्शनार्थियों में लड्डू का प्रसाद वितरित कराया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रमुख कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हवन-पूजन कर मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिवस मैदागिन स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में हवन पूजन एवं भव्य प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन पूजन के बीच प्रधानमंत्री के लंबी उम्र के लिए आराधना की गयी। कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य और हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अंबरीश सिंह भोला, उमेश सिंह, सौरभ सिंह, बाबू यादव, वैभव मिश्रा समेत अन्य लोगों ने भागीदारी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.