पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल

Jhansi : आमजनमानस तो छोड़िए पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बीते रोज वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड के साथ

पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल
Advertisement

Jhansi : आमजनमानस तो छोड़िए पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। ऐसा ही एक मामला बीते रोज वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड के साथ देखने को मिला। जिसे दो पुरुष और दो महिलाओं ने लात घूसों से जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Also Read : झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, आठ से बढ़ेगा तापमान

बबीना थाना क्षेत्र स्थित भेल(बीएचईएल) निवासी काजल परिहार एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत है। कंपनी की ओर से वृन्दावन लाल वर्मा पार्क में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। मंगलवार की दोपहर काजल अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। तभी दो पुरुष दो महिलाओं के साथ आए और गाली गलौज करते हुए काजल की पिटाई करने लगे। महिला सुरक्षा कर्मी की पिटाई लात घूसों से की गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले में दोनों पक्ष देर शाम थाना नवाबाद पहुंच गये थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.