विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो शुरू

वाराणसी। दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होने जा रहा है। दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों के इस महासम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे।

Advertisement

वाराणसी। दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में होने जा रहा है। दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों के इस महासम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे।

एक्सपो आयोजक संस्था कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी के अनुसार महासम्मेलन में भारत सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। एक्सपो में हिन्दू, बौद्ध, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों के करीब 1000 प्रबंधकों की भागीदारी हो रही है। दुनिया भर के 600 मंदिरों के प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़ेंगे। महासम्मेलन तीन अलग-अलग सत्र में होगा।

कुलकर्णी ने कहा इसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल ज्योतिर्लिंग, अयोध्या राम मंदिर, पटना साहेब गुरुद्वारा, चिदंबरम मंदिर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा विरूपक्ष मंदिर हम्पी आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, केरल में पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। कर्नाटक में विरुपाक्ष मंदिर, मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और तमिलनाडु में चिदंबरम नटराज मंदिर, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) से जुड़े मंदिरों और जैन धर्मशालाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को भारतीय संस्कृति और विरासत के करीब लाने के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में एक एग्रीगेटर बनना है। एक्स्पो के जरिए लोग धर्म स्थलों की विविध सांस्कृतियों, परंपराओं, कला और शिल्प समेत समृद्ध पूजा स्थल धरोहर के बारे में जान सकेंगे। महासम्मेलन में वित्तीय प्रबंधन और साइबर हमले से जुड़े मसलों पर भी चर्चा होगी। गिरेश कुलकर्णी के अनुसार महासम्मेलन में स्मार्ट टेंपल मिशन को लॉन्च किया जाएगा। इस एक्सपो का उद्देश्य हिंदू, सिख, बौद्ध, और जैन धर्म के भक्ति संस्थानों के प्रतिनिधियों को एक छत के नीचे लाना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *