मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे “मुख्यमंत्री सारथी योजना” का शुभारंभ

रांची। झारखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बड़ी सौगात देने वाले है। राज्य के युवकों के सपनों को साकार करने को लेकर अब राज्य सरकार ने अहम भूमिका निभाने का फैसला लिया है। विश्व कौशल दिवस (World Skills Day) के अवसर पर राज्य

Advertisement

रांची। झारखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बड़ी सौगात देने वाले है। राज्य के युवकों के सपनों को साकार करने को लेकर अब राज्य सरकार ने अहम भूमिका निभाने का फैसला लिया है। विश्व कौशल दिवस (World Skills Day) के अवसर पर राज्य के युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण (skill training) देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना (Chief Minister Sarathi Yojana) का शुभारंभ किया रहा है। इसकी शुरूआत आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

सरकार के इस योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा। बिरसा योजना का जरिया उनका स्वावलंबन का मार्ग होगा। इंस्टीट्यूट फॉर रूल स्कील एक्वीजीशन (Institute for Rule Skill Acquisition) के जरिए राज्य के युवा प्रखंड स्तर पर हुनरमंद बनेंगे। मुख्यमत्री सारथी योजना (Chief Minister Sarathi Yojana) के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की जाएगी, जिसके बाद राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना संचालित की जाएगी। इसमें राज्य के होनहार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा।

इस योजना में एक खास बात यह है कि कई बार ऐसे होता है कि पैसे कम होने की वजह से कई होनहार युवक किसी भी ट्रेनिंग सेंटर आने-जाने को लेकर सोच में पड़ जाते हैं। लेकिन अब उन्हें इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अब मुख्यमंत्री सारथी योजना (Chief Minister Sarathi Yojana) के तहत राज्य के सभी वर्ग के युवाओं को मुफ्त में लाभ पहुंचेगा। इसे लेकर राज्य सरकार ने पात्रता भी तय कर ली है। इस योजना के तहत जेनरल वर्ग के 18 से 35 साल तक के युवक-युवतियों को प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *