बाइडन से मिले जेलेंस्की, यूक्रेन को अमेरिका 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा

Washington। अमेरिका ने लंबे समय से रूस के हमलों का सामना कर रहे युद्धग्रस्त यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यूक्रेन को अमेरिका 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में

Advertisement

Washington। अमेरिका ने लंबे समय से रूस के हमलों का सामना कर रहे युद्धग्रस्त यूक्रेन को और सैन्य सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यूक्रेन को अमेरिका 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के गुरुवार को जारी बयान के हवाले से दी गई है।

झारखंड के 15 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स हड़ताल पर

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। जेलेंस्की ने उनसे कहा कि अगर अमेरिका सैन्य मदद में कटौती करता है तो या तत्काल मदद नहीं देता तो यूक्रेन को रूस अपने अधीन कर लेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार वाशिंगटन की दूसरी युद्धकालीन यात्रा के दौरान जेलेंस्की ने कुछ सांसदों से भी मुलाकात की और चेताया कि यदि अमेरिका ने सैन्य और वित्तीय सहायता करने में कंजूसी की उनका देश टूट जाएगा। यूक्रेन यह युद्ध हार जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *