तालाब में गिरी बस , 17 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में एक यात्री बस के तालाब में गिरने से 17 लोगों की जान चली गई। हादसे में 35 अन्य घायल हुए है। घायलों को झालाकाठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा आज सुबह करीब 9:55 बजे झालाकाठी-पिरोजपुर क्षेत्रीय सड़क

Advertisement

ढाका। बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में एक यात्री बस के तालाब में गिरने से 17 लोगों की जान चली गई। हादसे में 35 अन्य घायल हुए है। घायलों को झालाकाठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा आज सुबह करीब 9:55 बजे झालाकाठी-पिरोजपुर क्षेत्रीय सड़क पर एक ऑटो रिक्शा को साइड देते समय हुआ।

झालाकाठी सदर पुलिस थाना प्रभारी नासिर उद्दीन ने बताया कि बस पिरोजपुर के भंडारिया उप जिला से बरिशाल जा रही थी। ऑटो रिक्शा को साइड देते समय स्थानीय संघ परिषद कार्यालय के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस तालाब में गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 35-40 यात्रियों की क्षमता वाली यह बस ‘बशर स्मृति परिवहन’ की है। इसमें लगभग 60-70 सवारी बैठी थीं।

झालाकाठी सदर पुलिस थाना प्रभारी नासिर उद्दीन ने बताया कि फिलहाल पांच मृतकों की पहचान हो गई है। यह हैं-सुमैया (5), समद मोल्ला (60), तारिक (55), शाहीन मोल्ला (33) और अब्दुल्ला (7)। मृतकों में 10 महिलाएं और सात नाबालिग शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *