दुष्कर्म और नग्न कर वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म एवं नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष तीन अन्य नामजद के गिरफ्तारी के लिए

rape in kolkata
Advertisement

बेगूसराय। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म एवं नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष तीन अन्य नामजद के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो कैमरा के सामने दिए गए पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर महिला थाना कांड संख्या 23/23 में धारा-341, 323, 342, 376, 354, 34 भादवि एवं 4/6/8 पॉक्सो एक्ट, 67 (बी) आईटी एक्ट एवं 3 (1) (डब्लू), 3 (2) (भी) एससी-एसटी एक्ट में कांड दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

पीड़िता का मेडिकल जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशित प्रिया एवं महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर अस्पातल बेगूसराय में कराया गया है। शनिवार को पीड़िता का बयान धारा-164 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रावधान के मुताबिक मुआवजा के लिए विधिक सेवा प्राधिकार से अनुरोध किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि पीड़िता अपने गांव में ही भजन कीर्तन करने किशन देव चौरसिया के यहां हारमोनियम सीखने जाती थी। गांव के लोगों को इस पर पहले से शक था। 20 जुलाई की देर शाम किशन देव उक्त नाबालिग को अपने घर पर बुला कर ले गया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान गांव के लोग पहुंच गए और दोनों को नग्न करके मारपीट करते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

इस मामले में दुष्कर्म करने वाले किशन देव चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अभद्र व्यवहार, मारपीट और वीडियो वायरल करने वाले राम जतन पासवान, रविन्द्र ठाकुर एवं दिलीप पोद्दार को भी जल्द ही पुलिस की विशेष टीम गिरफ्तार कर लेगी। पीड़िता एवं आरोपी का कपड़ा तथा घटनास्थल से बरामद अन्य सामान एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *