भक्ति में लीन हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री: कांके के ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर में अश्विनी चौबे ने की भावपूर्ण पूजा-अर्चना

Ranchi: वरीय भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को कांके बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधाकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। रांची आगमन के दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए श्री

Advertisement

Ranchi: वरीय भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को कांके बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधाकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। रांची आगमन के दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए श्री चौबे ने मंदिर की ख्याति सुनकर यहां दर्शन करने का निर्णय लिया।

मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। पूजा-अर्चना के दौरान वे पूर्णतः भक्ति में लीन नजर आए और दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर की प्राचीनता एवं धार्मिक महत्व की सराहना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। समिति के संरक्षक समाजसेवी गोविंद नारायण तिवारी, अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी सहित गोपाल नारायण तिवारी, मनोज तिवारी एवं ईशान रोहन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

संरक्षक गोविंद नारायण तिवारी ने उन्हें मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक ताम्रपत्र की जानकारी दी, जिसे देखकर श्री चौबे काफी प्रभावित हुए। वहीं मंदिर समिति द्वारा उन्हें भगवान श्री राधाकृष्ण की सुंदर प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के आगमन से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का माहौल बना रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *