6.4 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत

कैलिफोर्निया। संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार आधीरात बाद दो बजकर 34 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की

Advertisement

कैलिफोर्निया। संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार आधीरात बाद दो बजकर 34 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई।

भूकंप का केंद्र फेरनडेल क्षेत्र के पास था। यह स्थान सैन फ्रांसिस्को के लगभग 345 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और प्रशांत तट के करीब है। इसका केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था। यह कैलिफोर्निया के उत्तरी तट पर काफी तीव्र था। इस वजह से वहां पर अधिक नुकसान हुआ है। हम्बोल्ट काउंटी के आसपास की सड़कों और घरों को व्यापक नुकसान हुआ है।

हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार कम से कम दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। भूकंप की वजह से करीब 79 हजार घरों में बिजली गुल हो गई। शहर में कुछ जगह गैस रिसाव भी हुआ। इस वजह से एक इमारत में आग लग गई। दो अन्य इमारतें ढह गईं।

उत्तरी कैलिफोर्निया का यह क्षेत्र पने रेडवुड वनों, स्थानीय समुद्री भोजन, लकड़ी उद्योग और डेयरी फार्मों के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में आमतौर पर भूकंप का खतरा बना रहता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *