लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला रेत कर हत्या

हजारीबाग। पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में जवान परशुराम कुमार के साथ लिव-इन में रह रही युवती रिंकी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव क्वार्टर से बरामद किया गया है। घटना मंगलवार देर शाम की

Advertisement

हजारीबाग। पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में जवान परशुराम कुमार के साथ लिव-इन में रह रही युवती रिंकी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव क्वार्टर से बरामद किया गया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

बताया जाता है कि रिंकी कुमारी पुलिस लाइन से महज 300 मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर काम करती थी। वहीं पलामू निवासी पुलिस जवान परशुराम कुमार हजारीबाग में पदस्थापित है। परशुराम कुमार की पत्नी का निधन भी कुछ माह पहले संदिग्ध अवस्था में हुआ था। इसके बाद से वह पेट्रोल पंप कर्मी रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी महेश प्रजापति, सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।

घटना के बाद परशुराम कुमार ने बताया कि वह गिनती के लिए लाइन में गया था। लाइन से लौटने के बाद जब कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ अवस्था में रिंकी का शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल उसे लेकर गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि यह मामला पूरा संदिग्ध बताया जा रहा है। पूरे मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *