विवादित बयान के लिए परेश रावल ने मांगी माफी

फिल्म अभिनेता परेश रावल गुजरात चुनाव को लेकर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन प्रचार के दौरान बंगालियों को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर वह विवादों में फंस गए हैं। दरअसल परेश रावल ने हाल

Advertisement

फिल्म अभिनेता परेश रावल गुजरात चुनाव को लेकर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। लेकिन प्रचार के दौरान बंगालियों को लेकर की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर वह विवादों में फंस गए हैं। दरअसल परेश रावल ने हाल ही में गुजरात चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान अपने भाषण में कहा कि गुजरात के लोग महंगाई को बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन पड़ोस के बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को नहीं। इसके बाद से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा था, गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन कीमतें कम हो जाएंगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा, लेकिन तब क्या होगा जब रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी, दिल्ली की तरह आपके पास रहना शुरू कर देंगे। गैस सिलेंडर का आप क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे ?’

परेश रावल अपने इस बयान के बाद विवादों में घिर गए और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मामले में परेश रावल ने अब माफी मांग ली है। परेश रावल ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी सफाई पेश की है। परेश रावल ने लिखा-‘बेशक मछली कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि गुजराती मछली पकाते हैं और खाते हैं। लेकिन मैं बंगाली भाइयों से स्पष्ट कर दूं कि मेरा मतलब देश में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं से है। लेकिन फिर भी अगर मैंने आपकी भावनाओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं।’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *