मस्क को ट्विटर के लिए ‘मूर्ख’ सीईओ का इंतजार

न्यूयॉर्क। दुनिया के प्रतिष्ठितम सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्विटर’ के नए मालिक एलन मस्क ने एक सर्वेक्षण (पोल ) में हारने के बाद हैरतअंगेज टिप्पणी कर सुर्खियां बटोर ली है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही उन्हें ‘अपने पद के लिए कोई पर्याप्त मूर्ख व्यक्ति’ मिल

Advertisement

न्यूयॉर्क। दुनिया के प्रतिष्ठितम सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्विटर’ के नए मालिक एलन मस्क ने एक सर्वेक्षण (पोल ) में हारने के बाद हैरतअंगेज टिप्पणी कर सुर्खियां बटोर ली है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही उन्हें ‘अपने पद के लिए कोई पर्याप्त मूर्ख व्यक्ति’ मिल जाएगा वह सोशल मीडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी के पद से इस्तीफा दे देंगे।

मस्क ने मंगलवार को ट्वीट किया- ‘जैसे ही मुझे कोई इस पद पर काम करने लायक कोई मूर्ख मिल जाएगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा। उसके बाद मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम का संचालन करूंगा।’

उल्लेखनीय है कि मस्क (51) ने रविवार को एक पोल में ट्विटर पर लोगों से पूछा था कि उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ना चाहिए या नहीं। इस सर्वेक्षण पर 1.7 करोड़ यूजर ने राय रखी। इनमें से करीब 57.5 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’, जबकि 42.5 प्रतिशत ने ‘न’ का विकल्प चुना। मस्क ने रविवार को ट्वीट किया था- ‘ वह पोल के परिणाम का पालन करेंगे।’

उल्लेखनीय है कि एलन मस्क स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ होने के साथ टेस्ला और इंक के मुख्य अभियंता हैं। वह न्यूरालिंक और ओपन ए आई के सह संस्थापक हैं। दिसंबर 2021 तक लगभग 280 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ वो दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। वह अपनी टिप्पणियों से सुर्खियों में बने रहते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *