ECL झलबागन में बांग्ला हिंदी पाठ का हुआ सफल अयोजन

Asansol : ईसीएल के डिसेरगढ़ क्लब, झालबागन में राजभाषा (हिंदी) माह, 2024 के अंतर्गत बांग्ला-हिंदी काव्य पाठ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसील के निदेशक (वित्त सह कार्मिक) मो. अंज़र आलम ने किया। साथ ही आसनसोल के उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय)

ECL झलबागन में बांग्ला हिंदी पाठ का हुआ सफल अयोजन
Advertisement

Asansol : ईसीएल के डिसेरगढ़ क्लब, झालबागन में राजभाषा (हिंदी) माह, 2024 के अंतर्गत बांग्ला-हिंदी काव्य पाठ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसील के निदेशक (वित्त सह कार्मिक) मो. अंज़र आलम ने किया। साथ ही आसनसोल के उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) विनय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) वोनमी होरम एवं ईसील पत्रिका मृदंगार के जनक नन्ददुलाल आचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। साथ ही माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई।

महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पुण्यदीप भट्टाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। विनय कुमार त्रिवेदी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से क्लिष्ट हिन्दी शब्दों के प्रयोग से बचने एवं सरल हिन्दी के प्रचार को बढ़ावा देने की बात कही साथ ही अपने काव्य पाठ से भी सबों का मन मोह लिया। निदेशक (वित्त) ने क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग पर बल देते हुए हिन्दी के विकास की बात कही एवं सबों को पूर्ण उत्साह व लगन से राजभाषा (हिंदी) माह के दौरान होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का निदेश दिया।

नन्ददुलाल आचार्य ने समस्त प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में ईसील मुख्यालय के लगभग एक सौ बीस लोगों ने सहभागिता दर्ज की एवं प्रतिभागियों ने बांग्ला व हिन्दी में मधुर-मधुर कविताओं का वाचन किया। एक मनोरम व लयबद्ध वातावरण में कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख (राजभाषा व जनसंपर्क) पिनाकी चट्टराज ने किया तथा राजभाषा अधिकारी अजित कुमार सिंह व विभाग के समस्त कर्मचारियों के इस सफल आयोजन के प्रयास को सराहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *