नीतीश कुमार को धमकी देने वाला पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी पुलिस की रडार पर

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। पटना पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अहम जानकारी मांगी

नीतीश कुमार को धमकी देने वाला पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी पुलिस की रडार पर
Advertisement

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। पटना पुलिस ने इस मामले में तकनीकी जांच को प्राथमिकता देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अहम जानकारी मांगी है।

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला एक मिनट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। जांच के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी को आधिकारिक ई-मेल भेजकर यह जानकारी मांगी गई है कि वीडियो पाकिस्तान के किस शहर से अपलोड किया गया था। साथ ही अकाउंट का आईपी एड्रेस और लॉगिन हिस्ट्री भी मांगी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साइबर थाने में इस संबंध में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पूरे मामले की निगरानी खुद पटना आईजी जितेंद्र राणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी रिपोर्ट मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, यह विवाद हाल ही में मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सामने आया। आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान एक महिला डॉक्टर के हिजाब को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी वीडियो को आधार बनाकर पाकिस्तानी गैंगस्टर ने धमकी भरा संदेश जारी किया।

वीडियो में शहजाद भट्टी ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय धमकी के पीछे छिपे नेटवर्क और डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *