बच्ची का अपहरण कर निर्मम हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बच्ची के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। तिलजला थाना क्षेत्र में एक बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को सूटकेस में बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस की निष्क्रियता को

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बच्ची के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। तिलजला थाना क्षेत्र में एक बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को सूटकेस में बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

घटना की शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। रविवार रात थाने का घेराव कर लोगों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाए। बड़ी संख्या में एकत्र होकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष थाने के गेट पर चढ़कर प्रदर्शन किया। हालांकि, प्रदर्शन को उग्र होता देखकर पुलिस ने बल का प्रयोग किया और लाठियां चलाईं।

इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और घटना स्थल पर मौजूद रेजिडेंशियल कंपलेक्स के सभी 32 फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान सूटकेस में बच्ची का शव बरामद किया गया है, जिसके बाद फ्लैट के मालिक अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अशोक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।

तिलजला थाना सूत्रों ने बताया कि रविवार को बच्ची घर से निकलकर बगल के एक फ्लैट में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, उसके बाद से बच्ची की कोई खबर नहीं मिल रही थी। परिजनों ने बताया है कि रविवार सुबह 8:00 बजे से ही बच्ची घर से लापता थी। 12:00 बजे के करीब परिवार ने थाने में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। रविवार देर रात भारी विरोध प्रदर्शन के बाद कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस अशोक कुमार से पूछताछ कर रही है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची की केवल हत्या हुई है या उसके साथ किसी अन्य प्रकार के आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *