कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना, पंचायत ने चलाया सफाई अभियान

पराठा चौक से पिग्री फार्म तक जेसीबी-ट्रैक्टर से उठाया गया कचरे का ढेर, प्रचार वाहन से लोगों को किया जागरूक Mukesh Kumar Ranchi : अरसंडे पंचायत के पराठा चौक से पिग्री फार्म वेटरिनरी तक रविवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों, आम नागरिकों

कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना, पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
  • पराठा चौक से पिग्री फार्म तक जेसीबी-ट्रैक्टर से उठाया गया कचरे का ढेर, प्रचार वाहन से लोगों को किया जागरूक

Mukesh Kumar

Ranchi : अरसंडे पंचायत के पराठा चौक से पिग्री फार्म वेटरिनरी तक रविवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों, आम नागरिकों तथा कल्याण गुरुकुल अरसंडे के प्राचार्य व विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। सड़क किनारे लंबे समय से जमा कचरे के ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से हटाया गया। इसके बाद झाड़ू लगाकर सड़क और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।

दरअसल, कई घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे फेंके जाने के कारण इस मार्ग पर गंदगी का अंबार लग गया था। इससे सुबह टहलने निकलने वाले लोगों को परेशानी के साथ दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोगों द्वारा आपत्ति जताने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया।

कचरा डालने के लिए बनाया गया शेड

पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कचरा फेंकने के लिए प्रखंड परिसर के अंदर शेड बनाया गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की गई है कि घर-दुकान से निकलने वाला कचरा सड़क या मॉर्निंग वॉक क्षेत्र में नहीं फेंकें। निर्धारित शेड में ही कचरा जमा करें। शेड में कचरा जमा होने के बाद पंचायत की ओर से उसका उठाव कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम के सहयोग से भी कचरा उठवाया जाएगा।

सेहत बनाने निकलते हैं, बीमारी लेने नहीं’

मॉर्निंग वॉकरों ने कहा कि लोग सुबह स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए घर से निकलते हैं, लेकिन रास्ते में बिखरा कचरा, दुर्गंध और गंदगी देखकर चिंता होती है। खुले में कचरा पड़ा रहने से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों ने कहा कि समय रहते खुले में कचरा फेंकने पर रोक लगे तो क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सकता है।

दोबारा कचरा फेंका तो ₹2 हजार आर्थिक दंड

पंचायत ने सफाई के बाद दोबारा खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। पंचायत के अनुसार, खुले में कचरा फेंकते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से ₹2 हजार का आर्थिक दंड वसूला जाएगा और उससे सफाई भी कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत ने लोगों से अपील की कि खुले में कचरा फेंकने वाले व्यक्ति की जानकारी पंचायत को दें। संभव हो तो फोटो या वीडियो बनाकर उपलब्ध कराएं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है। जागरूकता के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अभियान भी चलाया गया।

स्वच्छता अभियान में मुखिया नीलू पाहन, पूर्व मुखिया अर्जुन टोप्पो, पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के बबलू भैया, बेनू सरकार, अमित सिंह, शाहनवाज, सुनील, हरेंद्र, पिंटू, पप्पू, मुकेश, विकास, रूपेश, फिरोज, सरफराज, सागर, राम प्रसाद, चक्रपानी घोष, अरुण, संदीप, संजय, सोनी, अजय, अमरलाल, सुरेश, पीयूष, उज्जवल, उत्तम, हेमचन्द्र लाल, इस्तियाक, अशरफ, महेंद्र, संतोजन सहित कई लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.