एसटीएफ ने सात तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ पकड़ा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ उत्तर और दक्षिण बंगाल के दो अलग-अलग इलाकों से सात तस्करों को पकड़ा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ उत्तर और दक्षिण बंगाल के दो अलग-अलग इलाकों से सात तस्करों को पकड़ा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंबारी कैनल रोड इलाके में पुख्ता सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी। जैसे ही उत्तर प्रदेश नंबर का एक 10 चक्का ट्रक वहां पहुंचा उसे घेर कर रोक लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर केबिन के अंदर छुपा कर रखा गया 54 किलो गांजा बरामद किया गया है। गाड़ी के ड्राइवर और खलासी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिला अंतर्गत कोपागंज के रहने वाले राजेश यादव (54) के और बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत करघर के रहने वाले राजेश कुमार (24) के तौर पर हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *