उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा 30 मई को

रांची। झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। झारखंड के इन स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन आना भी शुरु हो गया है। अब तक पूरे राज्यभर से

Advertisement

रांची। झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। झारखंड के इन स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन आना भी शुरु हो गया है। अब तक पूरे राज्यभर से एडमिशन के 40 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुकें हैं।

पूरे राज्य में अभी फिलहाल 12,146 सीटों पर एडमिशन होने वाला है। इन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 30 मई को इन स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। सात जून को इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर 12 जून से एडमिशन शुरु होगा।

झारखंड के इन उत्कृष्ट विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा। शिक्षा सचिव के रविकुमार ने बताया कि सभी जिलों में ये उत्कृष्ट विद्यालय अलग-अलग नामों से जान जाएंगे। पर सभी जिलों में नाम अलग-अलग रहने से सामंज्सय नहीं बन पा रही थी। इसलिए शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन स्कूलों को अब से सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के नाम से जाना जाएगा। लड़कियों के स्कूल को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स के नाम से जाना जाएगा। इसी के साथ ही साथ जिला स्कूलों के नाम के आगे डिस्ट्रिक्ट लिखा हुआ होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *