फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज से पहले हीं की अच्छी कमाई

‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनॉन अभिनीत ‘आदिपुरुष’ के दो ट्रेलर जारी किए गए हैं। इन दोनों ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखा जा रहा है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है। डायरेक्टर ओम राउत की

Advertisement

‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनॉन अभिनीत ‘आदिपुरुष’ के दो ट्रेलर जारी किए गए हैं। इन दोनों ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब देखा जा रहा है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर चल रही है।

डायरेक्टर ओम राउत की अपकमिंग फिल्म कृति सेनॉन के 18 हजार टिकटों की बुकिंग रविवार को हो चुकी है। टिकटों की यह संख्या आईनॉक्स और सिनेपोलिस की है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीवीआर के 8000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि आईनॉक्स के लिए 6100 और सिनेपोलिस के लिए 3500 टिकटों की बिक्री हुई है।

इस फिल्म के लिए कई कलाकारों ने पहल भी की है। उन्होंने कितने टिकट खरीदे हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया कि द कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने ‘आदिपुरुष’ के लिए 10 हजार टिकट खरीदे हैं। उसके बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने भी 10 हजार टिकटें खरीदीं। अन्य कलाकार भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ओम राउत द्वारा निर्देशित, ‘आदिपुरुष’ रामायण का एक आधुनिक संस्करण होने जा रहा है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *