‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर टीजर का विस्तार है, जिसमें एक बार फिर से प्रदीप पांडेय चिंटू छाए रहे। उनका एक्शन, उनके डायलॉग, उनके रोमांस का जादू

Advertisement

सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर टीजर का विस्तार है, जिसमें एक बार फिर से प्रदीप पांडेय चिंटू छाए रहे। उनका एक्शन, उनके डायलॉग, उनके रोमांस का जादू भोजपुरी के दर्शकों पर भी छा गया है और ट्रेलर रिलीज होने के साथ वायरल हो रहा है।

‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर का रन टाइम 3:54 है, जिसकी प्रस्तुति पलक झपकने का वक्त तक नहीं देती है। फिल्म के ट्रेलर को B4U के वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह (Vice President Sandeep Singh) ने बताया कि कई अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर रह चुके प्रदीप पांडेय चिंटू का रंग फिल्म के ट्रेलर में खूब चढ़ा है। फिल्म की कहानी में बेहद फिट भी नजर आए हैं।

फिल्म को लेकर प्रदीप पांडेय ने कहा कि यह फिल्म बिहार और यूपी के एक पुलिस वाले के जीवन पर आधारित है। मैंने फिल्म में पुलिस का किरदार निभाया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुका हूं, लेकिन यह उन सबसे अलग है। आपने अगर ट्रेलर देखा है तो आपको अंदाजा हो गया होगा कि फिल्म कितनी बड़ी और व्यापक बनी है। बाकी आपको फिल्म देखनी होगी, फिर पता लग जाएगा कि यह कितनी बड़ी फिल्म होने वाली है।

B4U भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 18 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी जानकारी B4U के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह पहले ही दे चुके हैं, जब उन्होंने ये भी बताया था कि भोजपुरी में अभी तक पुलिस डिपार्टमेंट पर ऐसी कोई पिक्चर नहीं बनी है। यह फिल्म फुल एक्शन और रोमांच से भरपूर है। फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी के एसोसिएशन में B4U मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल व म्यूजिक सेटेलाइट हैं।

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और संचिता बनर्जी के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, उमेश सिंह धामा वर्मा मुन्ना सिंह साहिल शैख़, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह का है। निर्देशक अनंजय रघुराज है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *