डरावना रूप लेता डेंगू, अबतक 215 लोगों की मौत

ढाका। बारिश की शुरुआत के साथ बांग्लादेश में डेंगू की समस्या विकराल रूप ले रही है। बुधवार सुबह तक देश में 24 घंटे के भीतर डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 2653 डेंगू के मामले सामने आए। खासकर राजधानी ढाका में

झारखंड में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले
Advertisement

ढाका। बारिश की शुरुआत के साथ बांग्लादेश में डेंगू की समस्या विकराल रूप ले रही है। बुधवार सुबह तक देश में 24 घंटे के भीतर डेंगू से 14 लोगों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 2653 डेंगू के मामले सामने आए। खासकर राजधानी ढाका में डेंगू की स्थिति और भी खराब है, जहां 4760 इलाज करा रहे हैं। जबकि देशभर में डेंगू मरीजों की संख्या 8189 पहुंच गई है।

समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक बांग्लादेश में इस वर्ष अभी तक डेंगू के 40341 मामले दर्ज किए गए हैं और 31937 लोगों के डेंगू से स्वस्थ होने के आंकड़े हैं। डेंगू से मरने वालों का ताजा आंकड़ा सामने आने के बाद डेंगू से मरने वालों की कुल संख्या अबतक 215 हो गई है। डेंगू से मौत के मामले अकेले ढाका शहर में कुल मौतों में 172 है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मुताबिक डेंगू के नए मरीजों में से 1327 को ढाका के अस्पतालों और बाकी मरीजों को बाहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डेंगू से होने वाले मौत के मामले में जुलाई काफी डरावना महीना बन गया है जिसमें अबतक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2022 में बांग्लादेश में डेंगू से 281 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले 2019 में डेंगू से मरने वालों की संख्या 179 थी। कोरोना काल में डेंगू के मामलों में अप्रत्याशित रूप से कमी देखी गई थी।

विशेषज्ञों को अगस्त और सितंबर में देश में डेंगू की स्थिति और भी बिगड़ने का अंदेशा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति से निबटने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *