घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया जो बुधवार से लागू हो गया। घरेलू रसोई गैस के दाम में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू
Advertisement

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया जो बुधवार से लागू हो गया।

घरेलू रसोई गैस के दाम में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपये से घटकर अब 903 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1102 रुपये की जगह 902 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये की बजाय 929 रुपये, चेन्नई में 1118 रुपये की जगह 918 रुपये, भोपाल में 908 रुपये और जयपुर में 906 रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें : – अजीबो-गरीब : जिंदा महिला की निकाली शवयात्रा, इंद्र देव होंगे प्रसन्न?

दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई कटौती देशभर में लागू हो गई है। सरकार के इस फैसले से लगभग 30 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को अब एलपीजी सिलेंडर करीब 700 रुपये में मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : – सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, पांच घायल

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मार्च, 2023 में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को इसकी कीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थी। जून 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपये में मिलता था, जो नई कीमत के बाद अब 903 रुपये का हो गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *