NTPC कोयला खनन मुख्यालय में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन

Ranchi: हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय(NTPC Coal Mining Headquarters), रांची ने हिंदी पखवाड़ा (Hindi Fortnight) की शुरूआत अनिमेष जैन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) ने की। इस दौरान सभागार मे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने हिंदी-प्रतिज्ञा ली

हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi: हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय(NTPC Coal Mining Headquarters), रांची ने हिंदी पखवाड़ा (Hindi Fortnight) की शुरूआत अनिमेष जैन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी) ने की। इस दौरान सभागार मे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने हिंदी-प्रतिज्ञा ली जिसका उद्देश्य देश में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। इस मौके पर श्री जैन ने सभी कर्मचारियों को हिंदी दिवस की बधाई दी और युगों-युगों से प्रचलित हिंदी भाषा का महत्व भी बताया।

नदी में नाव पलटने से 12 से अधिक बच्चे लापता

मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager) (प्रभारी) ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम होने के नाते एनटीपीसी का भी यह दायित्व है कि हम आमजन के हित में हिंदी भाषा में कार्यालयीन कार्य करें। श्री जैन ने अपील की कि कंप्यूटर व विभिन्न मोबाइल एप्स ई-मेल, वाट्सअप, सोशल मीडिया पर भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और कार्यालयी कामकाज में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करें और इस भाषा के प्रयोग में गौरव महसूस करें। हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे हिंदी टिप्पणी, राजभाषा प्रश्नोत्तरी, हिंदी पीपीटी प्रस्तुति और गृहिणियों और बच्चों के लिए कविता पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों द्वारा हिंदी हस्ताक्षर अभियान के साथ हुआ।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.