युवा क्रिकेटर को धोनी ने बाइक पर दिया लिफ्ट, वीडियो वायरल

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी अदाओं को लेकर हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं। माही अपने फैंस को भी अक्सर चौंका देते हैं। इस बार ऐसा कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो

युवा क्रिकेटर को धोनी ने बाइक पर दिया लिफ्ट, वीडियो वायरल
Advertisement

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी अदाओं को लेकर हमेशा चर्चा के केंद्र में रहते हैं। माही अपने फैंस को भी अक्सर चौंका देते हैं। इस बार ऐसा कुछ हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अनाम युवा क्रिकेटर को धोनी अपनी बाइक पर लिफ्ट देते हुए गंतव्य तक पहुंचाया।
दरअसल, धोनी जब भी रांची में होते हैं वे अक्सर बाइक और कार पर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। वह रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए अक्सर पहुंचते हैं। ताजा वायरल वीडियो में दिख रहा है कि धोनी स्टेडियम में अपना किट पैक कर रहे हैं और एक युवा क्रिकेटर सेल्फी मोड में उनका वीडियो बना रहा है। इसके बाद वह सड़क पर बाइक के पीछे बैठा दिखाई दे रहा है। हालांकि, हेलमेट पहने होने के कारण वीडियो में धोनी का चेहरा दिखाई नहीं पड़ रहा है, लेकिन युवा क्रिकेटर का दावा है कि धोनी सर ने लिफ्ट देकर उसका दिन बना दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है और लोग धोनी की उदारता और सरलता की तारीफ कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी इतने डाउन टू अर्थ जेस्चर के साथ नजर आये हैं। हाल ही में धोनी अपने सिक्योरिटी गार्ड को लिफ्ट देते हुए फॉर्म हाउस तक पहुंचाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.