ईसीएल में नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन

Asansol : ईसीएल के सङ्क्तोरिया अस्पताल, द्वारा नि: शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया। ईसीएल के इतिहास में पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में बहुत उत्साह देखा गया और

Advertisement

Asansol : ईसीएल के सङ्क्तोरिया अस्पताल, द्वारा नि: शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया। ईसीएल के इतिहास में पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में बहुत उत्साह देखा गया और कई मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस शिविर का उद्घाटन ईसीएल की निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं के द्वारा किया किया। इस अवसर पर उनके साथ ईसीएल की सीएमएस डॉ. संगीता तिवारी,सङ्क्तोरिया अस्पताल के सीएमओ (प्रभारी) डॉ अभिजीत बिस्वास, अन्य डॉक्टरों सहित सङ्क्तोरिया अस्पताल के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सभी सर्जरी सङ्क्तोरिया अस्पताल के 03 नेत्र सर्जन विशेषज्ञों के द्वारा की गयी। गौरतलब है कि इस सर्जरी शिविर के लाभार्थी, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, जो इस इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। सङ्क्तोरिया अस्पताल के आधुनिक मॉड्यूलर ओटी में सभी चिकित्सकीय सावधानियों को बरतते हुये कुल 30 सर्जरी की गईं। सभी लाभार्थियों की चिकित्सकीय जांच, रक्त परीक्षण, रहने और खाने की व्यवस्था भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई । साथ ही शिविर के सभी लाभार्थियों को उन्नत फोल्डेबल लेंस और मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गईं।

ईसीएल की निदेशक(कार्मिक) श्रीमती आहूति स्वाईं ने इस संबंध में सङ्क्तोरिया अस्पताल द्वारा की गई पहल की सराहना की और साथ ही भविष्य में भी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ईसीएल द्वारा इस तरह के और शिविर आयोजित किए जाने की बात कहीं । इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर सङ्क्तोरिया अस्पताल के सीएमओ (प्रभारी) डॉ अभिजीत बिस्वास ने कहा कि प्राय: देखा गया है कि लोग आमतौर पर अपने स्वास्थ्य और कमजोर दृष्टि की उपेक्षा करते हैं व इस तरह के शिविर नेत्र संबन्धित रोगों को रोकने व आँखों की रोशनी सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सफल कदम साबित होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *