आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Advertisement

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाक के लिए रांची लाया गया है।

Also Read: http://विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग बागड़ा 13 मई को झारखंड दौरे पर, कई अहम बैठकों का कार्यक्रम तय

यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों का दस्ता जंगल के भीतर गश्त कर रहा था, तभी अचानक जमीन में दबाकर रखे गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया, जिसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कैंप लाया गया और फिर वहां से बेहतर इलाक के लिए रांची स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने भी की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *