विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग बागड़ा 13 मई को झारखंड दौरे पर, कई अहम बैठकों का कार्यक्रम तय

Ranchi: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा 13 मई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे विहिप कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, और व्यावसायिक वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। Also Read

Advertisement

Ranchi: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा 13 मई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे विहिप कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, और व्यावसायिक वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

Also Read : झारखंड क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने का संकल्प: जेएससीए चुनाव

विहिप झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि श्री बागड़ा का दौरा संगठनात्मक और सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

13 मई को उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

प्रातः 10:00 बजे: एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में अधिवक्ताओं के साथ बैठक

दोपहर 2:00 बजे: हटिया में समरसता संगोष्ठी

शाम 6:00 बजे: मोराबादी में व्यावसायिक वर्ग के साथ संवाद

14 मई को कार्यक्रम:

सुबह 11:00 बजे: प्रांत टोली बैठक

दोपहर 1:00 बजे: पत्रकार वार्ता

शाम 5:00 बजे: हरमू में मंदिरों के पुजारी एवं पुरोहितों के साथ बैठक

श्री बागड़ा के इस दौरे को विहिप की आगामी योजनाओं, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *