एसीबी ने एएसआई को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Dumka। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार की दोपहर पांच हजार रुपया घूस लेते हुए जामा थाना के सहायक अवर निरीक्षक गोपाल प्रसाद साह को धर दबोचा। वह जब्त ऑटो को छोड़ने के लिए उत्तम कुमार से पैसे ले रहा था। एसीबी आरोपित

Advertisement

Dumka। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार की दोपहर पांच हजार रुपया घूस लेते हुए जामा थाना के सहायक अवर निरीक्षक गोपाल प्रसाद साह को धर दबोचा। वह जब्त ऑटो को छोड़ने के लिए उत्तम कुमार से पैसे ले रहा था। एसीबी आरोपित को साथ लेकर घर की तलाशी ले रही है।

एसीबी के अनुसार, उत्तम कुमार का तीन माह पहले ऑटो जब्त हुआ था। मोटरयान निरीक्षक ने जुर्माना लेने के बाद वाहन को मुक्त कर दिया। दो माह पहले उत्तम वाहन छुड़ाने के लिए जामा थाना गया तो एएसआई ने 15 हजार रुपये की मांग की। एक माह पहले उत्तम ने किसी तरह से दस हजार रुपया दे भी दिया। इसके बाद भी एएसआई पांच हजार रुपये के लिए लगातार परेशान कर रहा था। उत्तम ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। एसीबी के कहने पर उत्तम ने एएसआई को दोपहर को फोन कर बताया कि पैसों का बंदोबस्त हो गया है।

इसके बाद सहायक अवर निरीक्षक गोपाल ने उसे महारो के पास बुलाया। जैसे ही युवक ने एएसआई को रुपये दिया तो पहले से एक्टिव एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपित से टीम के पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *