अदाणी फॉउंडेशन के चिकित्सा शिविर में 41 मरीजों का मुफ्त इलाज

हजारीबाग। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन के नेत्र चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविर में कुल 41 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इसके तहत महुगाई कला स्थित शिव मंदिर के पास नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर 21 ग्रामीणों का इलाज किया गया। हजारीबाग

Advertisement

हजारीबाग। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन के नेत्र चिकित्सा और स्वास्थ्य शिविर में कुल 41 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। इसके तहत महुगाई कला स्थित शिव मंदिर के पास नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर 21 ग्रामीणों का इलाज किया गया।

हजारीबाग के नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ बोस ने सभी 12 महिलाओं और 9 पुरुषों के आंखों की जांच की। जांच के क्रम में सभी के आंखों की रोशनी कमजोर पायी गयी, जिसके बाद इन्हें डॉक्टर ने उचित नंबर का चश्मा लगाने की आवश्यकता बताई। अगले कुछ दिनों में इन सभी को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा।

एसीबी ने एएसआई को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

इसके अलावा प्रखंड के शिवाडीह गांव में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने कुल 20 मरीजों का इलाज किया। गांव में लगाए गए चिकित्सा शिविर में हजारीबाग के डॉक्टर बिजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने अधिकतर लोगों में वायरल सर्दी, बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की समस्या देखी। डॉक्टर ने सभी मरीजों को आवश्यक निःशुल्क दवाईयां और उचित परहेज की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों में लगातार सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। पिछले दिनों 20 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के गोद लिए गए 70 मरीजों के बीच पांचवें चरण का पोषण आहार वितरित किया गया था। इससे पहले अक्टूबर महीने के शुरुआती दिनों में बड़कागांव प्रखंड के दस गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर में 314 ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज किया गया था। खेल के क्षेत्र में भी अदाणी फॉउंडेशन ने पिछले महीने बड़कागांव में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया था, जिसमें 176 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स किट भी वितरित किये गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *