अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम

Godda : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड, गोड्डा और अदाणी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न केवल प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी बल्कि उनके परिवारजनों ने भी उत्साह से भाग लिया। Also Read

अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम
Advertisement

Godda : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड, गोड्डा और अदाणी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न केवल प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी बल्कि उनके परिवारजनों ने भी उत्साह से भाग लिया।

अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम
अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम

Also Read : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

कार्यक्रम का आयोजन शांतिविहार कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब परिसर में सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक किया गया। इसमें 200 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। योग प्रशिक्षण का संचालन देव संस्कृति विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित योग गुरु अनंत कुमार और प्रियांशी कुमारी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया।

अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम
अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम

कार्यक्रम के उपरांत स्टेशन हेड प्रसून कुमार चक्रवर्ती ने योग गुरुओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया और कहा, “योग एक सम्पूर्ण जीवन शैली है, जो न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी सशक्त बनाती है। कंपनी की यह पहल कर्मचारियों के जीवन में संतुलन और ऊर्जा लाने का कार्य कर रही है।”

अदाणी फाउंडेशन ने इसके समानांतर प्रयास करते हुए प्लांट से सटे 12 सरकारी स्कूलों, 2 आंगनवाड़ी केंद्रों और 2 सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों में भी योग दिवस का सफल आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय को योग के महत्व से परिचित कराना था।

अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम
अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों में 1,200 से अधिक छात्र, 100 शिक्षक, स्कूल स्टाफ, और 100 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, बटरफ्लाई आसन आदि का अभ्यास किया। प्रशिक्षण स्थानीय शिक्षकों और योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा।

यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम साबित हुआ, जिसने न केवल कर्मचारियों और बच्चों को बल्कि पूरे समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.