Patratu : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर पीवीयूएनएल (Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited) टाउनशिप, पतरातू में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था, बल्कि योग के सार्वभौमिक महत्व को भी साझा करना रहा।

Also Read : अदाणी फाउंडेशन ने योग को जन-जन तक पहुंचाया, स्कूलों में भी कार्यक्रम
प्रातः कालीन इस योग सत्र का वातावरण पूरी तरह शांत, सकारात्मक और ऊर्जावान था। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हुई, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां कराईं।

कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ श्री आर.के. सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह, महाप्रबंधक (O&M) श्री मनीष खेतरपाल, प्रमुख (एचओएचआर) श्री जियाउर रहमान, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन शामिल हुए।
इस मौके पर सीईओ श्री आर.के. सिंह ने अपने संदेश में कहा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक जीवन पद्धति है जो तनावमुक्त, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित योग को अपने रोज़मर्रा के जीवन में शामिल करने की अपील की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था –
-
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन स्थापित करना
-
कर्मचारियों और परिजनों में सामूहिक सहभागिता और सौहार्द को प्रोत्साहित करना
-
योग के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करना
स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह ने भी महिला सहभागिता और सामुदायिक स्वास्थ्य की दिशा में योग को महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
पीवीयूएनएल का यह आयोजन कर्मचारियों को सक्रिय, स्वस्थ और मानसिक रूप से दृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।






