खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : उद्घाटन समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार

लखनऊ। राज्य की राजधानी लखनऊ, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2022 उत्तर प्रदेश (यूपी) के शानदार उद्घाटन समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है, जो अब उच्च शिक्षा (यूनिवर्सिटी) स्तर पर भारत का सबसे बड़ा मल्टीस्पोर्ट्स प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस

Advertisement

लखनऊ। राज्य की राजधानी लखनऊ, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2022 उत्तर प्रदेश (यूपी) के शानदार उद्घाटन समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है, जो अब उच्च शिक्षा (यूनिवर्सिटी) स्तर पर भारत का सबसे बड़ा मल्टीस्पोर्ट्स प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेलों के उद्घाटन की घोषणा वर्चुअली रूप से करेंगे। उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले और खेल एवं सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे ।

70 मिनट चलने वाला यह समारोह आधिकारिक तौर पर बीबीडी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयनुसार, 6:50 बजे शुरू हो जाएगा जहां भारतीय सेना के बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद, कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन के अलावा, गीत और आह्वान, विषयगत प्रदर्शन, टॉर्च एनिमेशन और राज्य के एक प्रसिद्ध खेल व्यक्तित्व द्वारा खेल मशाल की रोशनी, आतिशबाज़ी का प्रदर्शन होगा और जीवन मिशन की शपथ दिलाई जाएगी। राजकीय पशु बारहसिंगा से प्रेरित खेलों का शुभंकर जीतू भी समारोह का एक अभिन्न हिस्सा होगा। समारोह का समापन प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की विशेष प्रस्तुति के साथ किया जाएगा ।

उद्घाटन समारोह से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा मामले विभाग के अपर मुख्य सचिव, नवनीत सहगल ने कहा, “यह यूपी में खेलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है और हम सभी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इस समारोह की योजना माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में सावधानीपूर्वक रूप से की गई है । यह एक विश्व स्तरीय समारोह होगा जो विकास और आधुनिकता की दिशा में राज्य की वर्तमान तीव्र प्रगति के साथ सम्मिश्रण करते हुए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेगा। हमें विश्वास है कि आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरा राज्य किसी न किसी तरह से हमारे साथ जुड़ेगा, जो इस क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के लिए एक क्रांति साबित होगी।”

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक (एसवीएसपी) स्टेडियम में 23 मई, 2023 को पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में कबड्डी के ग्रुप लीग की शुरुआत हो गई है, सात अन्य खेल फुटबॉल, रग्बी, टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और मल्लख़ंब के शुरुआती दौर और ग्रुप मैच, 24 मई, 2023 को लखनऊ में तीन स्थानों पर शुरू हो चुके हैं। प्रतियोगिताएं 03 जून, 2023 को समाप्त होंगी, समापन समारोह वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

केआईयूजी के तीसरे संस्करण में देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4000 से अधिक एथलीट 21 प्रकार के खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राज्य के चार शहर लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और नोएडा विभिन्न खेलों की मेजबानी करेंगे, जिसमें दिल्ली का डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज भी शूटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। गोरखपुर के रामगढ़ ताल में होने वाली रोइंग केआईयूजी के इस संस्करण में वाटर-स्पोर्ट्स की शुरुआत भी सुनिश्चित करेगी।

केआईयूजी के इस संस्करण में कुछ प्राष्ट्रीय स्तर के कुछ मुख्य एथलीट एक्शन में दिखाई देंगे, जैसे शूटिंग में मनु भाकर, हृदय हजारिका, मेहुली घोष, अर्जुन बाबूता और सिफ्ट कौर समरा; टेबल टेनिस में दीया चिताले और अनन्या बसक, फुटबॉल में एसके. साहिल, तैराकी में अनीश गौड़ा, बैडमिंटन में मालविका बंसोड़, जूडो में यश घनगस और कुश्ती में अंशु मलिक और सागर जागलान सहित अन्य शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *