लॉन्ग जम्पर श्रीशंकर ने ग्रीस इवेंट में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने बुधवार को यूनान के कालिथिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जम्पिंग मीट में 8.18 मीटर दूरी की सत्र के सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। 24 वर्षीय श्रीशंकर ने अपने छठे और

Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने बुधवार को यूनान के कालिथिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जम्पिंग मीट में 8.18 मीटर दूरी की सत्र के सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता।

24 वर्षीय श्रीशंकर ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 8.18 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनके करियर का छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रतियोगिता के पिछले संस्करण में उन्होंने 8.31 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण हासिल किया था।

श्रीशंकर की श्रृंखला में 7.94 मीटर, 8.17 मीटर, 8.11 मीटर, 8.04 मीटर, 8.01 मीटर और 8.18 मीटर की विजयी छलांग शामिल थी। हालांकि, वह 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए निर्धारित 8.25 मीटर के क्वालीफाइंग मानक को पूरा करने से चूक गए।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन ने 7.85 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। एल्ड्रिन की श्रृंखला में 7.81 मीटर, 7.85 मीटर, 7.74 मीटर, 7.74 मीटर, 7.79 मीटर और एक फाउल शामिल था।

प्रतियोगिता में 7.80 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया के जालन रकर तीसरे स्थान पर रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *