सिंगर अंकित बालियान की हत्या से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक, फैंस गुस्से में

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। 20 राउंड फायरिंग की घटना के बाद परिवार सदमे में है और बहन ने इंसाफ की मांग

सिंगर अंकित बालियान की हत्या से हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक, फैंस गुस्से में
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। 20 राउंड फायरिंग की घटना के बाद परिवार सदमे में है और बहन ने इंसाफ की मांग की है।

News Delhi : हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, चार बदमाशों ने अंकित पर करीब 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें उनके सिर में गोली लगी। इस वारदात के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री, उनके प्रशंसकों और परिवार में शोक का माहौल है।

अंकित बालियान की हत्या ने उनके परिवार को भी गहरा सदमा पहुंचाया है। उनकी बहन अंशु बालियान ने सोशल मीडिया पर भाई को याद करते हुए कई भावुक पोस्ट साझा किए हैं।

पार्थिव शरीर के सामने रोता-बिलखता दिखा परिवार

अंशु बालियान ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें अंकित के पार्थिव शरीर के सामने परिवार के सदस्य रोते-बिलखते नजर आए। वीडियो में उनकी मां फूट-फूटकर रो रही हैं।

वीडियो के साथ अंशु ने लिखा, “अंकित क्या हुआ भाई ये…”। उन्होंने भाई के साथ पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें दोनों साथ में समय बिताते नजर आ रहे हैं।

अंशु ने एक पोस्ट में लिखा, “मेरा भाई कहां गया तू, आजा भाई वापस।” उन्होंने एक वीडियो में बताया कि घटना वाले दिन सुबह ही उनकी अंकित से बात हुई थी।

बहन ने मांगा इंसाफ, परिवार ने लगाए आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंशु ने अंकित के लिए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें प्रशंसक अंकित की मौत पर दुख जताते नजर आ रहे हैं।

परिवार ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। अंकित के शव के पास लोगों की भीड़ जमा है और लोगों में घटना को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है।

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर परिवार को सांत्वना दी और अंकित की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौत से दो घंटे पहले शेयर किया था वीडियो

बताया गया कि अंकित बालियान ने अपनी मौत से करीब दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में वह खुश नजर आ रहे थे और गाना गा रहे थे।

वीडियो में वह हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कहते हैं, “रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर… जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर।”

सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर थे अंकित बालियान

अंकित बालियान पेशे से सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर थे। उन्हें ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने से खास पहचान मिली थी।

युवा वर्ग के बीच उनकी अच्छी लोकप्रियता थी। उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख और गुस्सा जताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.