Author: admin

Ranchi : झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन ऐसे क्षेत्र हैं, जिनसे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। मंत्री मांडर प्रखंड के बिसाहा खटंगा और बेड़ो के नेहालू पंचायत में आयोजित उद्यानिकी प्रशिक्षण, कार्यशाला सह उपादान वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि “हजारीबाग की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन में मिसाल कायम की है, उसी तरह मांडर क्षेत्र की महिलाएं भी लाखों रुपये कमा सकती हैं। आवश्यकता…

Read More

Patna : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि गृह विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बजाय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। राज्य में यह पहली बार हुआ है जब गृह मंत्रालय उप मुख्यमंत्री के पास गया है। नई गठबंधन सरकार में भाजपा, जदयू, हम, रालोम और लोजपा (रामविलास) कोटे से शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। विभागों के वितरण में सहयोगी दलों की राजनीतिक हिस्सेदारी और उनके प्रशासनिक अनुभव को तरजीह दी…

Read More

Ranchi/Kolkata: अवैध कोयला तस्करी और खनन पर शिकंजा कसते हुए एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दोनों राज्यों में फैले कोयला नेटवर्क पर की गई, जहां 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। जांच टीमों को इस दौरान पश्चिम बंगाल के एक ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। यह पूरा मामला अवैध कोयला खनन, चोरी और तस्करी से जुड़ा है, जिसके जरिए सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। ईडी ने यह संयुक्त अभियान विशेष खुफिया…

Read More

Ranchi/ Dhanbad : ईडी की टीम जब बुधवार को कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास पर छापेमारी करने पहुंची, तो उन्हें अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को परिसर में खुला छोड़ दिया। कुत्ते पूरे परिसर में घूम रहे हैं और सुरक्षा बलों के लिए अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम अर्धसैनिक बल के साथ जबरन प्रवेश की कोशिश कर रही है, लेकिन कुत्तों की वजह से अब तक घर के अंदर कदम…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार देर रात पुलिस ने अड्डेबाजी और अनावश्यक भीड़ जमा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई, जिसके तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने करीब 70 स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न इलाकों से 183 लोगों को पकड़कर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया। जिन प्रमुख स्थानों पर यह अभियान चलाया गया, उनमें नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू सहित 70 से अधिक इलाके शामिल थे। पुलिस ने कई जगहों पर सड़कों,…

Read More

Palamu : पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पलामू प्रमंडलीय टीम द्वारा की गई। सूत्रों के अनुसार, एक आवेदक ने जमीन से संबंधित नकल (दस्तावेज) निकालने के बदले पैसे मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने preliminary सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और विनोद कुमार को रिश्वत की राशि लेते ही…

Read More

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक अध्याय जुड़ गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस बार कैबिनेट विस्तार भी बड़े पैमाने पर हुआ है। सीएम और उपमुख्यमंत्रियों सहित कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। सबसे पहले विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव,…

Read More

Bihar : नीतीश कुमार ने गुरुवार को लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिससे राज्य की राजनीति में एक बार फिर पुरानी तिकड़ी की वापसी हो गई। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार को संतुलित नेतृत्व देने के संकेत दिए। एनडीए की बहुमत वाली सरकार के गठन के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह पटना में आयोजित हुआ। राजनीतिक दृष्टि से यह मंत्रिमंडल स्थिरता का संदेश देता है, वहीं आर्थिक दृष्टि से तीनों नेताओं की संपत्ति भी चर्चा में है। चुनाव हलफनामा और सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध…

Read More

Ranchi : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा पीवीयूएनएल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ‘प्रगति’ नामक ब्यूटी पार्लर एवं टेलरिंग शॉप का उद्घाटन बुधवार, 19 नवंबर 2025 को किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू सेहगल और उपाध्यक्ष श्रीमती सोमा मुखर्जी ने महिला क्लब की अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। नव उद्घाटित दुकान को आसपास के गांवों की महिलाओं को संचालित करने के लिए आवंटित किया गया है। इससे उन्हें अपने कौशल के विकास,…

Read More

Patna : “मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं…” यह वाक्य आज एक बार फिर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गूंजने वाला है। बिहार की राजनीति में स्थिरता और नेतृत्व के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे नीतीश कुमार गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पूरे राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जबकि राजधानी पटना में सुरक्षा व व्यवस्था के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक संदेश जारी किया गया, जिसमें इस अवसर को बिहारवासियों के विश्वास, आत्मविश्वास और…

Read More