Ranchi : जिले में 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और eligible लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करना और नए लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त…
Author: admin
Palamu : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवंबर को पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के महावीर मोड़ में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य सभी तैयारियों को सख्ती से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त…
Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में कुल 25 मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक, 17 छात्राओं को रैंक प्रमाणपत्र और 1068 छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपाधि सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि महिला विश्वविद्यालय ने कोल्हान क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक पहचान बनाई है और नारी सशक्तिकरण का मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट…
Glasgow : स्कॉटलैंड ने मंगलवार रात डेनमार्क को 4-2 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए ऐतिहासिक क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया। 1998 के बाद यह पहला मौका है जब स्कॉटलैंड विश्व कप खेलेगा। इंजरी टाइम में आए दो गोलों ने इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया। मैच की शुरुआत ही शानदार रही। तीसरे मिनट में स्कॉट मैक्टोमिने ने ओवरहेड किक के जरिए गजब का गोल दागा, जिससे स्कॉटलैंड को शुरुआती बढ़त मिली। यह गोल स्टेडियम की गूंज को कई गुना बढ़ा गया। डेनमार्क ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा लेकिन पहले हाफ में गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ…
Bihar News : बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन बेहद अहम साबित हो रहा है। जेडीयू विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नेता चुना गया। सीएम आवास में हुई बैठक के बाद अब भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी मुख्यालय के अटल सभागार में जारी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम व केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हैं। इसी बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सम्राट…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर 2026 की परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी वृद्धि की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर शुल्क में 290 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जैक का कहना है कि इस बार बजट बढ़ने के कारण फीस बढ़ाई गई है। पिछले कई वर्षों में शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था। 7.5 लाख छात्रों पर सीधा असरहर वर्ष लगभग 7.5 लाख छात्र मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होते हैं। शुल्क वृद्धि से 4.25 लाख मैट्रिक और 3.25 लाख इंटर…
Ranchi : बोकारो जिला प्रशासन ने आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहे अपर डिविजन क्लर्क (UDC) राजेश पांडेय को फिर से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) में पदस्थापित कर दिया है। इसके साथ ही दर्जनभर कर्मचारियों को भी छह महीने के भीतर उन्हीं पदों पर पुनः भेज दिया गया है, जहां से उन्हें हटाया गया था। 51 लाख नकद बरामदगी के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई28 अगस्त की रात गोला थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान UDC राजेश पांडेय की गाड़ी से 51 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पुलिस ने राशि के स्रोत पर संतोषजनक जवाब…
Ranchi : बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम कचहरी चौक स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे से महाभंडारा का आयोजन होगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सरयू राय, सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, मथुरा प्रसाद महतो, मंत्री दीपिका पांडेय, मेयर आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी समिति के सदस्य जयंत झा ने बुधवार को दी।
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और विधायक सह झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया के सांसद और मलेशियन इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन और पूर्व राज्यपाल पूर्वी प्रान्त, श्रीलंका तथा वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। मुलाकात का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग, महिला एवं बाल विकास और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना बताया गया।
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने मंगलवार को रिम्स के मेडिसिन ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खुद कुर्सी पर बैठकर मरीजों का उपचार भी किया। मंत्री को डॉक्टर की भूमिका में देखकर मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों में उत्साह देखा गया। उपचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओपीडी स्वास्थ्य सेवा की पहली कड़ी है, इसलिए इसे मज़बूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे क्रमवार सभी जिलों में ओपीडी में बैठकर मरीजों से सीधे संवाद करेंगे और डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाएंगे। मंत्री ने कहा कि सभी जिला…

