Dhaka : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 आज फैसला सुनाएगा। सरकारी अभियोजकों न्यायाधिकरण से मृत्युदंड की सजा देने की अपील की है। फैसला आने से पहले राजधानी और आसपास के जिलों में उपद्रवियों ने कई स्थानों पर आगजनी करते हुए देशी बम फेंके हैं। अंतरिम सरकार ने हिंसा की आशंका जताते हुए राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना को पिछले साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों में प्रमुख आरोपी बनाया गया…
Author: admin
Ranchi : झारखंड स्थापना के 25वें रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” कार्यक्रम में रविवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जैप–1 ग्राउंड, डोरंडा से फिरायालाल चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक आयोजित जतरा में पारंपरिक ढोल–नगाड़ा बजाकर लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की। “झारखंड जतरा” राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोककला और जनएकता का जीवंत प्रतीक बनी। इस अवसर पर विभिन्न जिलों और जनजातीय समुदायों ने पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, गीत, वाद्य और झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति प्रस्तुत की। झांकियों में…
Dhanbad : धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब पशु अधिकार कार्यकर्ता शौमिक बनर्जी अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि पार्सल कार्यालय में कई दिनों से करीब 500 खरगोश अवैध रूप से रखे गए हैं और उन्हें ट्रेन के जरिए मुरादाबाद भेजने की तैयारी चल रही है। जांच में खुलासा हुआ कि शाहा एंटरप्राइजेज इन खरगोशों को भेजने की योजना बना रहा था। शौमिक बनर्जी ने बताया कि नियम के अनुसार एक पिंजरे में अधिकतम 10 खरगोश ले जाए जा सकते हैं, लेकिन यहां भारी ओवरलोडिंग…
Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा एरिया के बंद पड़े कापासारा आउटसोर्सिंग में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला उत्खनन के दौरान अचानक चाल धंसने से चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि खदान के भीतर कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, हालांकि जिला प्रशासन, पुलिस और ईसीएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह रोज़ की तरह अवैध उत्खनन चल रहा था। इसी दौरान खदान का ऊपर का हिस्सा…
Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में युवक विशाल यादव की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमसीएच) में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी शनिवार देर रात नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने मंत्री के समक्ष एसएनएमसीएच के…
Ranchi : झारखंड के 25वें राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन झारखंडियों के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। उन्होंने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी वीर शहीदों और पूर्वजों को नमन किया। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से झारखंड ने अपनी पहचान बनाई।…
Patratu : पीवीयूएनएल पतरातू परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सीईओ श्री ए.के. सेहगल, सीजीएम (प्रोजेक्ट) श्री अनुपम मुखर्जी, विभिन्न जीएम, एचओडी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकगीत–आधारित शानदार नृत्य से हुई, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग घोल दिया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, अदम्य साहस और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। सीईओ श्री ए.के. सेहगल ने छात्राओं की…
Khunti : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर शनिवार को उनकी जन्मस्थली उलिहातु में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में ‘धरती आबा’ के जयकारों की गूंज रही और हजारों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और विभिन्न राज्यों से आए आगंतुकों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राजकीय समारोह में शामिल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, विधायक विकास सिंह मुंडा…
Ranchi : धरती आबा और आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने बिरसा मुंडा को संघर्ष, साहस और जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी श्रद्धांजलि साझा करते हुए लिखा— “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत–शत नमन। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें। अमर रहें। अमर रहें।” इस मौके पर सीएम…
Lohardaga : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में राज्य स्थापना दिवस सह विकास मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने कुल 4 करोड़ 92 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। डीसी डॉ. कुमार तारचंद ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य कई बलिदानों और लंबी संघर्ष यात्रा के बाद मिला है। उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन किया। नेहा शिल्पी तिर्की…

