Patna : बिहार की सियासत में शनिवार को बड़ा धमाका तब हुआ, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद की करारी हार के तुरंत बाद आया, जिससे पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष और गुटबाज़ी फिर सुर्खियों में आ गई है। रोहिणी, जो अब तक लालू परिवार की सबसे मुखर समर्थक मानी जाती रही हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के करीबी सलाहकारों—विशेषकर संजय यादव—पर पार्टी की गिरावट का जिम्मेदार ठहराया।…
Author: admin
Bokaro : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा हमें सही सोच, बेहतर निर्णय क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।वे शुक्रवार को बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में आयोजित ‘नक्षत्र’ स्कॉलर बैज समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि बोकारो डीपीएस न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के उत्कृष्ट विद्यालयों में से एक है। विद्यालय के छात्रों ने IIT-JEE में 5 में से 3 ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के एक छात्र ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID) की…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड में राज्य के प्रधान सचिव-सह-विधि सलाहकार नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर 2025 को उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और रजत जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
पश्चिमी सिंहभूम। राज्य नोडल पदाधिकारी, आरकेएसके (एनएचएम) के निर्देश पर सदर चाईबासा प्रखंड के 19 विद्यालयों में 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और तकनीकी सहयोगी संस्था C3 के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाली इन गतिविधियों के दौरान बच्चों को बाल अधिकार, सुरक्षा, लैंगिक समानता, मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए चित्रकला प्रतियोगिता, संवाद सत्र, निबंध लेखन और समूह चर्चा का आयोजन हो रहा है, ताकि विद्यार्थियों में जागरूकता और सहभागिता बढ़े तथा…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने साफ़ कर दिया कि मुकाबला न जाति का था और न गठबंधन का—यह विश्वास की लड़ाई थी। मतदाताओं ने एक बार फिर मोदी–नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताते हुए NDA को भारी बहुमत दिया है। अमित शाह की 160 सीटों की भविष्यवाणी से भी बड़ी जीत NDA की झोली में गई। यादव–मुस्लिम समीकरण नहीं आया तेजस्वी के साथ चौंकाने वाली बात यह रही कि तेजस्वी यादव को न यादव समाज का पूरा समर्थन मिला, न मुस्लिम वोट एकतरफा उनके पक्ष में गए। मतदाताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहा—क्या…
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। सातवें राउंड तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बेहद आरामदायक बढ़त बना ली है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सोमेश चंद्र सोरेन 32,898 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन 25,136 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। झामुमो उम्मीदवार को 7,762 मतों की निर्णायक बढ़त मिली हुई है। तीसरे स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू 6,455 मतों के साथ काफी पीछे हैं। अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी बेहद कम…
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 15 नवंबर को सिल्वर जुबिली समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह उच्च न्यायालय परिसर में सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे ज्यूडिशियल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के भावी चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश तथा देश के 10 राज्यों के उच्च न्यायालयों के चीफ जस्टिस भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी अतिथियों ने अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दे दी है। उधर, समारोह…
Patna : Breaking रुझानों में NDA को बहुमत
Ranchi : नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में गुरुवार को राज्य स्तरीय पुरुष नसबंदी अभियान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता पुरुषों की समान भागीदारी से ही संभव है। डॉ. अंसारी ने कहा — “परिवार नियोजन की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं होनी चाहिए। अब समय है कि पुरुष भी इस जिम्मेदारी को समान रूप से…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे विभिन्न समारोहों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य के राजनीतिक परिदृश्य, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी आयोजनों की तैयारियों को लेकर समन्वय स्थापित करना था।

