Author: admin

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बता दें कि अलका तिवारी ने 30 सितंबर को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति के बाद 2 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। वहीं विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं, ने भी मुख्यमंत्री से अलग से भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है…

Read More

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने यह पद निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी के स्थान पर संभाला है, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गईं। सरकार ने यह नियुक्ति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में सिद्ध दक्षता को ध्यान में रखते हुए की है। अविनाश कुमार को झारखंड के सर्वोच्च प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपना इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार उनके नेतृत्व क्षमता और नीति क्रियान्वयन…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। श्रीमती तिवारी 30 सितंबर को सेवा निवृत्त हुईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “श्रीमती तिवारी ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यभाव से कार्य किया। उन्होंने प्रशासन को एक नई दिशा दी और हमारी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन…

Read More

Ranchi : झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

Read More

Ranchi : शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के रातु रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब और हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उमंग के साथ दशहरा पर्व मना रहे हैं। उन्होंने सभी झारखंडवासियों और दुर्गा पूजा समितियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं…

Read More

Ranchi : 41वीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन जीसीएम कॉन्वेंट स्कूल कॉर्डियल, संगरूर (पंजाब) में 20 से 25 सितंबर तक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से सीबीएसई जोनल प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंडर-17 कैटेगरी में स्टार इंटरनेशनल स्कूल (ईस्ट ज़ोन) की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। नैंसी कुमारी, जागृति कुमारी और मेघा तिर्की ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में कोच धनेश्वर बेदिया का अहम योगदान रहा। उनकी सफलता पर अध्यक्ष डी. सिंह, सचिव संचयिता सिंह और सभी शिक्षकों ने…

Read More

Ranchi : बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विश्व प्रसिद्ध सारंडा क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने पर चर्चा हुई। इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए कैबिनेट ने एक मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) का गठन किया है, जो इस प्रस्ताव के आर्थिक और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। सभी संबंधित विभाग और स्टेकहोल्डर्स भी अपना मंतव्य देंगे, जिसके बाद प्रस्ताव को पुनः कैबिनेट में लाया जाएगा। प्रस्तावित सेंचुरी में 575.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा, जिसमें अंकुआ, समता, करमपदा, गूदलीबाग, त्रिकोशी और थलकुवाद गांव शामिल होंगे।…

Read More

Ranchi : मंगलवार को रांची के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। बता दें कि राकेश रंजन हाल ही में chaibasa से स्थानांतरित होकर रांची के एसएसपी बनाए गए हैं। यह नियुक्ति 19 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा किए गए बड़े आईपीएस तबादलों के तहत की गई थी।

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दोनों कमेटियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजकों को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी केवल…

Read More