Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को मुलाकात की और 11 सितंबर से चल रहे पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी,…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपावली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी अवगत कराया। सदस्यों ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों व कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की भी जानकारी…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दुर्गा पूजा के समय विद्युत आपूर्ति,…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर में प्रस्तावित तीन प्रमुख फ्लाईओवर परियोजनाओं की समीक्षा की। पथ निर्माण विभाग द्वारा हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर के डिजाइन और कार्य योजना की विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरमू फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करम टोली चौक से साइंस सिटी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के डिजाइन…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से टाटा स्टील के चीफ रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
West Singhbhum : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उनका अभिनंदन किया। उत्सवमय माहौल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरतता रहा।
Dhanbad : झारखंड के धनबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने भांजे से अवैध संबंध के चलते अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार को शव को जमीन से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सुरेश हांसदा के रूप में हुई है, जो टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह बीते 10 दिनों से लापता था।…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने भी कोलकाता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को नमन किया और उन्हें जीवन को दिशा देने वाला दीपस्तंभ बताया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “शिक्षक जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं।” उन्होंने अपने गुरु स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी को भी याद किया, जिनका स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा जीवन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। बाबा भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख और आदर्श सदैव शक्ति प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकिएट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) के 100 साल पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को आयोजित समारोह में कहा कि रिनपास में जल्द ही कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने यहां की आधारभूत संरचना और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का भरोसा दिया और कमियों को दूर करने के लिए विस्तृत समीक्षा की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका आज तेजी से बढ़ रही है और यहां मानसिक रोगियों को आधुनिक तकनीकों से बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने डिजिटल चिकित्सा तकनीकों के उपयोग पर…

