Ranchi : मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए 13 अगस्त को भारी बारिश की येलो अलर्ट चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। हेमंत सोरेन बोले: आदिवासी समाज ने प्रकृति संग संतुलित जीवन का दिया संदेश दक्षिणी जिले हैं:पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावांउत्तर-पूर्वी जिले हैं:देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा दुमका के मसानजोर में 56 मिमी दर्ज की गई, जबकि रांची में 3.6 मिमी वर्षा हुई। रविवार को रांची और आस-पास के क्षेत्रों में…
Author: admin
Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके पिता सशरीर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। विश्व आदिवासी दिवस नहीं, शोक-सम्मान का प्रतीक है 9 अगस्त: जनजाति मंच मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि आदिवासी समाज ने मानवता को प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीने की राह दिखाई है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समाज की…
Ranchi : जब दुनिया भर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में उत्सव मनाया जा रहा था, तब रांची में जनजाति सुरक्षा मंच ने इस दिन को “शोक-सम्मान दिवस” के रूप में मनाकर एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पहल की। मंच ने इसे एक सांस्कृतिक जागरूकता का अवसर बनाते हुए आदिवासी अस्मिता और ऐतिहासिक पीड़ा को सामने लाने का कार्य किया। कांके पुलिस ने चोरी की वारदात सुलझाई, 13 स्मार्टफोन बरामद जनजाति सुरक्षा मंच का मानना है कि यह दिन उत्सव का नहीं, बल्कि लाखों मूल निवासियों के नरसंहार की स्मृति में शोक व्यक्त करने का दिन होना चाहिए।…
Ranchi : कांके थाना क्षेत्र में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई से न सिर्फ चोर पकड़े गए, बल्कि चोरी गए कीमती मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। फॉर्म 6 बना नया चुनावी हथियार? राहुल गांधी का बड़ा खुलासा दरअसल, 5 अगस्त 2025 की रात बोड़ेया चौक स्थित “शंकर कृष्ण रिटेल इलेक्ट्रॉनिक” दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर दीवार तोड़ते हुए 20 स्मार्टफोन, चार्जर, 3 पावर…
New Delhi : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फॉर्म 6 के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि नए वोटरों को जोड़ने की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हो रही है, जिससे मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका है। दो मालगाड़ियों की टक्कर, रेल सेवाएं बाधित लेकिन सवाल उठता है — आखिर ये फॉर्म 6 है क्या? फॉर्म 6 चुनाव आयोग द्वारा जारी एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो भारत के नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करने और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए…
Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में शनिवार सुबह तड़के एक गंभीर रेल हादसा हुआ, जब दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। हादसा चांडिल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास सुबह 4:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन ठप हो गया है, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों पर असर पड़ा है। अदाणी का बिहार में ₹27,000 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा निवेश…
Bihar : अदाणी पावर लिमिटेड को बिहार सरकार से 2,400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए अनुबंध मिला है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश है। ₹27,000 करोड़ की लागत से भागलपुर ज़िले में एक ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। दुष्कर्म का दोषी संजय रॉय जेल में भी बना सिरदर्द यह अनुबंध एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के ज़रिए हासिल किया गया जिसमें अदाणी पावर ने ₹6.075 प्रति यूनिट की सबसे कम टैरिफ दर दी। इसमें जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टॉरेंट पावर और बजाज एनर्जी जैसी कंपनियाँ पीछे रह गईं। यह परियोजना केवल पावर उत्पादन नहीं, बल्कि बिहार…
Kolkata : आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अगस्त 2024 में हुई सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले का दोषी संजय रॉय जेल में भी लगातार कानून और व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। सजा पाए सिविक वॉलिंटियर संजय रॉय को निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, और वह बीते सात महीनों से प्रेसिडेंसी सेंट्रल करेक्शनल होम में बंद है। जेल सूत्रों के अनुसार, संजय रॉय ने अब तक अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया है। शुरू में उसे जेल परिसर में बागवानी कार्य सौंपा गया था और वह कुछ हद तक नियमों का पालन भी…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों गहरे शोक में हैं, लेकिन इसके बावजूद वह राज्य के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। अपने पिता और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा… हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। pic.twitter.com/Ac2p1LcMjK — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 8, 2025 “बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान…
Shimla : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भंजराडू-भड़कवास सड़क पर हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रूस-अमेरिका संबंधों में हलचल, जल्द हो सकती है शिखर वार्ता जानकारी के अनुसार, यह कार चंबा जिला मुख्यालय से लौट रही थी और रात के समय पधरी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सीधी गहरी खाई…

