Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में दो बच्चों सहित माँ ने फांसी लगा ली।तीनों की मौत हो गई। बेटा 14 साल और बेटी 12 साल की है। लटमा रोड की घटना है। पुलिस मौके पर पहुँचीं है।
Author: admin
Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले का झारखंड धाम एक अनूठा शिवधाम है, जहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए धरना देते हैं। यह धाम गिरिडीह जिले के जमुआ अंचल में स्थित है और महाभारत काल से जुड़ी मान्यताओं का हिस्सा है। यह धाम अन्य शिवधामों से काफी अलग है, क्योंकि यहां के भक्त अपने सपनों में आभास या अन्य संकेतों के बाद ही धरना छोड़ते हैं। यह परंपरा लंबे समय से जारी है, और यहां के भक्तों की भोलेनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा साफ नजर आती है। कांके में सौर ऊर्जा पंप वितरण, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की…
Ranchi : कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ‘किसान समृद्धि योजना’ के तहत 2HP डीसी सौर ऊर्जा आधारित पंप सेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों के लिए सिंचाई को सस्ता, स्वच्छ और सतत बनाना है, जिससे खेती को और भी लाभकारी बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किसानों को शुभकामनाएं दी और इस योजना को ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह केवल एक मशीन नहीं, बल्कि किसानों के सपनों का इंजन है। अब खेतों में सूरज की किरणें ही सिंचाई करेंगी, जिससे डीजल और बिजली की कमी की चिंता…
Ranchi : स्टार इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फ्रेंडशिप डे और ग्रीन डे का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मित्रता की भावना को बढ़ावा देना था, बल्कि बच्चों को प्रकृति से भी दोस्ती करना सिखाना था। यमुना ने मचाई तबाही, दो दर्जन गांव बाढ़ में डूबे कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सचिव संचयिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हमें केवल…
Uttar Pradesh : यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़कर जिले में भारी तबाही मचा रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 102.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 100 मीटर से ढाई मीटर ऊपर है। महज एक रात में जलस्तर डेढ़ मीटर तक बढ़ गया, जिससे दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने की सत्र संचालन पर चर्चा बाढ़ के कारण सैकड़ों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए और कई गांव पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गए हैं। चिल्ला-तारा के बीच नेशनल हाईवे…
Ranchi : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। विकसित भारत के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति का संदेश बैठक का उद्देश्य मानसून सत्र के दौरान सदन के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए रूपरेखा तैयार करना था। इसमें सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्यों को लेकर गहन चर्चा हुई। साथ ही यह…
Dhanbad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) (आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 37 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान कीं। साथ ही संस्थान की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। हो समाज के त्योहारों के ईसाईकरण पर आदिवासी महासभा का विरोध समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके…
West Singhbhum : आदिवासी हो समाज महासभा ने अपने पारंपरिक धार्मिक त्योहारों के ईसाईकरण के प्रयासों पर कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को हरिगुटू स्थित क्लब भवन में महासभा की एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश बिरुवा ने की। बैठक में कैथोलिक चर्च परिसर में हेरो: पर्व मनाए जाने को लेकर आक्रोश जताया गया और इसे हो समाज की धार्मिक पहचान एवं संस्कृति के साथ सीधी छेड़छाड़ बताया गया। किचन की दीवार गिरने से मासूम की मौत महासभा द्वारा पारित निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि हेरो: पर्व प्राकृतिक पूजा पर आधारित हो समाज का विशुद्ध पारंपरिक…
Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबनखेता गांव से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारी बारिश के चलते कच्ची ईंटों से बनी रसोई की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोरी उसकी बड़ी बहन मौसम कुमारी है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब…
Palamu : सावन के महीने में जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने के लिए लोग परेशान रहते हैं। काफी महंगा भी बिकता है। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा केवाल टोला में खुखड़ी खाने की इच्छा लोगों ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया, जिससे एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है एवं खतरे से बाहर बताए गए हैं। अग्निवीर परीक्षा में अदाणी कोचिंग सेंटर की बड़ी सफलता बीमार लोगों में पूर्ति कुंवर, अशोक चौधरी, प्रभा देवी, आदर्श चौधरी,…

