Jharkhand : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चल रहे अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। यहां अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से 8 ने हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों में रोशनी कुमारी अकेली महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने परीक्षा पास कर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन होनहार अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए…
Author: admin
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में बुधवार को कक्षा 11वीं के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मार्गदर्शन के माध्यम से उनके सम्पूर्ण विकास को सुनिश्चित करना रहा। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार : दीपिका पांडेय शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद जी महाराज, आचार्य चिन्मय मिशन, रांची की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्हें शिशु विकास मंदिर समिति के संरक्षक श्री पवन…
रांची। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षत्रों में योजनागत और जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। यह बातें राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कही। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और आम जनता के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनागत और…
Ranchi: कांके विधानसभा में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विकास कार्यों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक समरीलाल और वर्तमान कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा आमने-सामने हैं। दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं और स्वयं को क्षेत्र के विकास का असली शिल्पकार बता रहे हैं। समरीलाल का दावा – भाजपा ने रखी नींव पूर्व विधायक समरीलाल ने दावा किया कि कांके में सड़कों, विद्यालयों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुईं। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद भाजपा शासन में कांके को ‘टापूनुमा’ हालात से बाहर निकाला गया। उन्होंने 11 बड़े…
Ranchi : शिक्षा को गति देने और बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कांके प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई। सोमवार को कांके प्रखंड कार्यालय परिसर में एक साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जहां मध्य विद्यालय बोड़िया के 50 छात्र-छात्राओं को विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा द्वारा साइकिलें वितरित की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ बच्चों को स्कूल तक की दूरी तय करने में मदद देना था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना भी था। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, जिनके चेहरों…
Canberra : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इससे पहले इस उम्र वर्ग के बच्चों पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई थी। अब सरकार ने यूट्यूब को भी इस सूची में शामिल कर दिया है। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा विकसित भारत की आधारशिला रखेगी: रंगनाथ महतो हालांकि ‘यूट्यूब किड्स’ इस नियम से बाहर रहेगा। यह प्लेटफॉर्म…
Ranchi : झारखंड में हटिया रेलवे स्टेशन से मंगलवार को बजरंग दल राष्ट्रीय साहसिक यात्रा के तहत बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा के लिए रांची महानगर, रांची जिला, गुमला और धनबाद महानगर के जत्थे को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। यात्रियों का यह जत्था जम्मू-कश्मीर के भगवती नगर बेस कैंप के लिए रवाना हुआ है। जनसंख्या घटने पर सरकार देगी चाइल्ड केयर सब्सिडी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र तथा बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा को रवाना करने से…
Beijing : चीन में लगातार घटती जनसंख्या को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने सोमवार को एक नई पहल की घोषणा की है। अब माता-पिता को छोटे बच्चों की देखभाल के लिए प्रति वर्ष नकद सब्सिडी दी जाएगी। यह नीति खासतौर से उन परिवारों के लिए बनाई गई है जो तीन साल से कम उम्र के बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। देवघर में कांवरियों से भरी बस हादसे का शिकार, 18 की मौत सरकार ने घोषणा की है कि तीन वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे के लिए परिवार को प्रति वर्ष 3,600 युआन यानी लगभग 502…
Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कांवरियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आपस में भीषण रूप से टकरा गए। यह हादसा मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया इलाके में उस समय हुआ, जब कांवरियों से भरी बस सुल्तानगंज से बाबाधाम (बाबा बैद्यनाथ धाम) की ओर जा रही थी। इस टक्कर में अब तक कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बस चालक भी शामिल है। झारखंड में सभी जिला अस्पतालों को मिलेंगे 4–4 नए एंबुलेंस हादसे में कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल…
Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों को चार-चार एंबुलेंस उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर के गांवों से मरीजों को लाने-लेजाने के लिए पंद्रह हजार स्ट्रेचर भी मुहैया करवाए जाएंगे।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को रांची के मानकुम में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इससे पहले रांची के नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसी राष्ट्रीय गुणवत्ता योजनाओं में उत्कृष्ट…

