Author: admin

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इन प्रस्तावों में सबसे अहम फैसला मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम के व्यापक विकास को लेकर रहा, जिसके लिए ₹882.87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह विकास कार्य अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तर्ज पर किया जाएगा। Also Read : बुढ़मू में बारिश का कहर, कच्चे मकान ढहे, रास्ते बंद राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पुनौराधाम को एक भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे धार्मिक पर्यटन को…

Read More

Ranchi : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के गांवों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर बड़का मुरु गांव में स्थिति बेहद खराब हो गई है, जहां कई कच्चे मकान बारिश के चलते ढह गए हैं। Also Read : फैक्ट्री ब्लास्ट में 34 की मौत, बचाव कार्य जारी तेज बारिश के चलते अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, रामप्रसाद मुंडा, तारा देवी और राजेश सिंह के कच्चे मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। अब ये परिवार खुले आसमान के नीचे…

Read More

Telngana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ नामक एक दवा निर्माण संयंत्र में हुए इस विस्फोट में अब तक 34 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में से 31 शव मलबे से निकाले गए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। Also Read : 11 जुलाई से शुरू होगा सावन, इस बार होंगे 4 सोमवार जिला पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि मलबे…

Read More

Ranchi : भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत इस वर्ष 11 जुलाई 2024 से हो रही है। 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा है, और इसके अगले दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन आरंभ होगा। इस बार सावन का आरंभ गुरु आदित्य योग जैसे शुभ संयोग में हो रहा है, जिससे इस माह की पवित्रता और भी बढ़ जाती है। Also Read : किशोर जेना की जगह यशवीर सिंह को मिला मौका, नीरज चोपड़ा क्लासिक 5 जुलाई को पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार…

Read More

Bengluru : भारतीय एथलेटिक्स प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश के स्टार भाला फेंक एथलीट किशोर जेना अब नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आयोजकों ने जानकारी दी है कि किशोर जेना टखने की चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब यशवीर सिंह को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। Also Read : हुल दिवस पर सवाल – क्या आदिवासी समाज को मिला स्वाभिमान? किशोर जेना ने पिछले साल चीन के हांगझो में हुए एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 87.54 मीटर की थ्रो कर नीरज…

Read More

Ranchi : आज का दिन आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष की वह मशाल है, जो 1855 में सिद्धू-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में संथाल परगना की धरती से जली थी। हुल दिवस कोई महज ऐतिहासिक तारीख नहीं, बल्कि वह चेतना है जो आज भी आदिवासी समाज के हृदय में जोश और सवाल पैदा करती है — क्या सिद्धू-कान्हू के सपनों का भारत बन पाया है? Also Read : रिम्स-2 भूमि विवाद: किसानों ने सड़क पर बोया बीज सिद्धू और कान्हू मुर्मू ने अंग्रेजों के अन्याय और ज़मींदारों के अत्याचार के खिलाफ जो बिगुल फूंका था, वह केवल विद्रोह नहीं था, बल्कि…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर जारी भूमि विवाद ने शनिवार को एक अभूतपूर्व मोड़ ले लिया। प्रशासनिक दबाव और पुलिस की मौजूदगी से आक्रोशित किसानों ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया, जो शायद ही पहले देखा गया हो। उन्होंने सड़क को ही खेत में बदल दिया और प्रतीकात्मक रूप से बीज बोकर हल चलाया। Also Read : ओरमांझी टोल प्लाजा पर फास्टैग घोटाला, ब्लैकलिस्ट का झांसा देकर यात्रियों से वसूले जा रहे दोगुने पैसे यह घटना उस समय हुई जब पुलिस की टीम रिम्स-2 के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए भूमि पर पहुंची। लेकिन…

Read More

Ranchi :ओरमांझी टोल प्लाजा ,रांची को रामगढ़ से जोड़ने वाले ओरमांझी टोल प्लाजा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने फास्टैग सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कई वाहन चालकों ने आरोप लगाया है कि उनके सक्रिय और बैलेंस युक्त फास्टैग को ब्लैकलिस्ट बताकर टोल कर्मी जबरन नकद में दोगुना शुल्क वसूल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि जब वे विरोध करते हैं, तो उन्हें अलग लेन में भेजा जाता है और वहां भी नए-नए बहाने गढ़कर 50 रुपये के बजाय 100 रुपये तक वसूल लिए जाते हैं। इस दौरान यात्रियों को भारी मानसिक…

Read More

Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धंस गई और एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। यह घटना गहनौली थाना क्षेत्र के जंगी के नगला गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक छह को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। Also Read : स्कूल में बाढ़, 162 बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल और 45 वर्षीय विमला देवी…

Read More

East Singhbhum : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में शनिवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बारिश से गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इसी के चलते पांडरशुली गांव में स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास में भी पानी घुस गया, जहां उस वक्त 162 छात्र सो रहे थे। Also Read : 20 साल बाद सुभाष चंद्र बोस पार्क से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू रात के अंधेरे में जब छात्रावास में धीरे-धीरे पानी भरने लगा तो बच्चे घबरा गए और अपनी जान…

Read More