Ranchi : स्व. आदित्य प्रकाश जालान जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आज एक निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। Also Read : मुरी स्टेशन पर आरपीएफ की तगड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी की कोशिश नाकाम कार्यक्रम का शुभारंभ किरण जालान एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा स्व. जालान जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य डॉ. रामकेश पांडेय ने कहा कि…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऑपरेशन सतर्क सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक ठोस रणनीति है। शनिवार देर रात की इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को रंगेहाथ दबोचा गया, जिनके पास से ₹9,100 मूल्य की ब्रांडेड शराब जब्त की गई। Also Read : रांची के सेवा सदन अस्पताल में जलजमाव, मरीज बेहाल और सिस्टम लाचार घटना उस समय घटी जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रात करीब 11 बजे आरपीएफ की टीम गश्त पर थी। तभी भारी बैग लेकर घूमते दो युवकों ने जवानों का…
Ranchi : राजधानी रांची का नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल इन दिनों “सेवा” से ज्यादा “पानी” के लिए चर्चा में है। शनिवार की बारिश ने अस्पताल की ऐसी तस्वीरें सामने ला दीं, जो सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी हैं। Also Read : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने कहा हॉकी को अलविदा अस्पताल के अंदर हालात इतने बदतर हो गए कि वेटिंग हॉल जलमग्न हो गया, कई वार्डों में गंदा पानी भर गया और मरीजों को इलाज की जगह फिसलते फर्श और टपकती छतों से जूझना पड़ा। मरीजों के साथ आए परिजन बच्चों को गोद…
New Delhi : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ललित उपाध्याय ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भारत ने एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम को 4-3 से हराकर सीजन का समापन किया, और उसी के तुरंत बाद ललित ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने संन्यास की जानकारी दी। Also Read : बीएयू में खरीफ अनुसंधान परिषद संपन्न, कृषि नवाचारों पर मंथन 11 वर्षों का चमकदार करियर:उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से आने वाले 31 वर्षीय ललित उपाध्याय ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था।…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची में आयोजित दो दिवसीय खरीफ अनुसंधान परिषद की बैठक का रविवार को समापन हो गया। इस बैठक में देश के अग्रणी कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और झारखंड में खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने, कृषि नवाचारों को अपनाने और संसाधनों की अधिकतम उपयोगिता को लेकर अहम सुझाव दिए। Also Read : रांची में भारी बारिश का कहर, सेवा सदन कर्मचारी और वाहन मालिक बेहाल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इक्रीसैट, हैदराबाद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में फसल नियोजन, जल संसाधन प्रबंधन, सौर ऊर्जा…
Ranchi : राजधानी रांची के प्रतिष्ठित सेवा सदन भवन की बेसमेंट पार्किंग शनिवार को भारी बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई। नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई जब बरसात के कुछ ही घंटों में पूरा परिसर जलमग्न हो गया और दर्जनों दोपहिया वाहन पानी में डूब गए। Also Read : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रक्तदान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम बारिश थमने के बाद दृश्य किसी त्रासदी से कम नहीं था। वाहन मालिक घुटनों तक भरे पानी में उतरकर अपनी गाड़ियां निकालते नजर आए। खास बात यह रही कि जलजमाव की यह स्थिति हर साल…
Ranchi : झारखंड की धरती पर आदिवासी महानायकों के गौरवगान और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक प्रेरणादायक आयोजन का सफल संचालन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और बाबा कार्तिक उरांव के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा-रांची द्वारा सेक्टर 3, ए.एन. टाइप स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। Also Read : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित इस विशेष अवसर पर 29 रक्तवीरों ने अपने रक्त का दान कर यह संदेश दिया कि…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज मेधावी छात्र अभिनंदन सह अभिभावक सम्मान समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय की दसवीं और बारहवीं कक्षा के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। Also Read : तीन घंटे तक इंतजार, एंबुलेंस नहीं आई, मासूम की मौत ने रुलाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार साहू (महाप्रबंधक, केनरा बैंक रांची) एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक) रहे। दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय…
Godda : झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची की सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। Also Read : तेज रफ्तार वाहन ने 7 मवेशियों को रौंदा परिवार के अनुसार, संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हालत इतनी खराब थी कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी। परिवारवालों ने फौरन 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। कई बार…
Gumla : गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड के लापू दरदग दीपा गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन ली। रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने खेत के पास बंधे 7 मवेशियों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। Also Read : दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत, तालाब से मिले शव प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये मवेशी स्थानीय किसान सुरेश साहू, मानित…

