तेज रफ्तार वाहन ने 7 मवेशियों को रौंदा

Gumla : गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड के लापू दरदग दीपा गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन ली। रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने खेत के पास बंधे 7 मवेशियों

तेज रफ्तार वाहन ने 7 मवेशियों को रौंदा
Advertisement

Gumla : गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड के लापू दरदग दीपा गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन ली। रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने खेत के पास बंधे 7 मवेशियों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Also Read : दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत, तालाब से मिले शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये मवेशी स्थानीय किसान सुरेश साहू, मानित उरांव, सुनील उरांव और मुना उरांव के थे, जो रोज की तरह अपने मवेशियों को खेत के किनारे बांधकर घर चले गए थे। रात को अचानक एक अनियंत्रित वाहन गांव के उस मार्ग से तेज गति से गुजरा और मवेशियों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन का कोई सुराग नहीं मिला था। इस घटना ने किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है क्योंकि ये मवेशी उनकी खेती और आजीविका का मुख्य आधार थे।

बरसात का मौसम नजदीक है और किसान इन मवेशियों की सहायता से खेती शुरू करने वाले थे। मवेशियों की मौत और घायल होने से अब उनकी खेती अधर में लटक गई है।

किसानों ने प्रशासन से तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा और घायलों मवेशियों का सरकारी इलाज भी मुहैया कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सरकारी सहायता नहीं मिली, तो वे न तो खेत जोत पाएंगे और न ही फसल की तैयारी कर सकेंगे, जिससे उनके परिवारों के भुखमरी की नौबत आ सकती है।

यह हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि ग्रामीण किसानों की मेहनत और भविष्य पर लगी एक बड़ी चोट है, जिसे प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *